उत्तरप्रदेश
Trending

कंटेनर से टकराई बस, 3 की मौत, 12 घायल

फिरोजाबाद । थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार को अयोध्या से दर्शन कर वृंदावन जा रही श्रद्धालुओं की एक बस, कंटेनर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक किशोर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

गुजरात राज्य के बड़साल निवासी चालक मनीष पुत्र नानुबाई 2 नवंबर को गुजरात से एक मिनी बस में 19 यात्रियों को लेकर देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए निकला था। यात्रियों के जत्थे ने सबसे पहले अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। शुक्रवार को बस वृंदावन के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए आगरा की ओर जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें

श्रद्धालुओं के अनुसार जैसे ही बस थाना नसीरपुर क्षेत्र के 54 किमी माइल स्टोन के पास पहुँची, तभी पीछे से एक आयशर कैंटर ने तेजी से बस को ओवरटेक किया। इस दौरान वाहनों को रगड़ से बचाने के लिए बस के चालक ने मिनी बस को दूर करने का प्रयास किया तभी अचानक बस आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में मौजूद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। घटना को देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

सूचना पर यूपीडा कर्मी व नसीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने राहत बचाव कार्य करते हुए तत्काल सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायल श्रद्धालुओं में एक महिला को सैफई पीजीआई, 5 को मेडिकल कॉलेज फिरोज़ाबाद तथा आधा दर्जन श्रद्धालुओं को शिकोहाबाद के जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

शिकोहाबाद में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने किशोर युग (13) पुत्र मिलन निवासी खड़गपुर जिला सिलवास दमनदादर नगर हवेली को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही रैफर किए गए घायलों में से दो अन्य की मौत इलाज के दौरान और हो गई। इस प्रकार इस हादसे मृतकों की संख्या किशोर सहित तीन हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया का कहना है कि एक बस सड़क पर खड़े कंटेनर से टकराई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात व्यस्था सुचारु है।

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका