छत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस टीम हुई हादसे का शिकार, सब इंस्पेक्टर की मौत, दो आरक्षक घायल

कोरबा। जिले के पाली पुलिस स्कॉर्पियो गाड़ी में उत्तरप्रदेश आरोपित को पकड़ने गई थी ।आरोपित को पड़कर यूपी से कोरबा वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया ।

ये खबर भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली परंपरा: शव की राख से बना सूप पीते हैं इस जगह के लोग

इस हादसे में एक सब इंस्पेक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपित समेत तीन आरक्षक घायल हो गए। इस घटना के बाद तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गौरेला -पेंड्रा मरवाही जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने आज जानकारी दी कि कोरबा के पाली थाने की टीम कानपुर गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : अगर हॉरर फिल्म देखना पसंद है तो खुश हो जाए – Pratidin Rajdhani

कोरबा जिले के पाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक विलायत हुसैन ,आरक्षक नारायण कश्यप ,आरक्षक शैलेंद्र कंवर ,करमु गाड़ी ड्राइवर तथा सहायक गोपी कुमार सहायक स्कोर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस आ रहे थे ।

ये खबर भी पढ़ें : Shiksha Academy द्वारा Talent Showcase Gala Event में Special Support और Bagzuru Brand के द्वारा बच्चों को Gift Hampers दिए जायेंगे

जो कानपुर यूपी से वापस कोरबा जा रहे थे।वहां से वापसी के दौरान गौरेला थाना अंतर्गत मेंढूका गांव के पास आज सुबह करीब छह बजे वेंकट नगर साइड से आ रही गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से स्कोर्पियो पलट गई। इस हादसे में पाली थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन (56 वर्ष )की मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : Shiksha Academy द्वारा Talent Showcase Gala Event में Special Support और Bagzuru Brand के द्वारा बच्चों को Gift Hampers दिए जायेंगे

आरक्षक नारायण कश्यप और शैलेंद्र तंवर समेत एक अन्य आरक्षक और आरोपित भी घायल हो गया है। जिनका उपचार अभी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : अगर हॉरर फिल्म देखना पसंद है तो खुश हो जाए – Pratidin Rajdhani

Back to top button