छत्तीसगढ़
Trending

व‍िधायक देवेंद्र यादव की 14 नवंबर तक न्‍यायि‍क र‍िमांड बढ़ी

रायपुर । कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की पेशी आज सोमवार को वीड‍ियो कॉफ्रेंस‍िंग के माध्‍यम से न्‍याय‍िक मज‍िस्‍ट्रेट की अदालत में हुई। सुनवाई के उपरांत देवेंद्र यादव की 14 नवंबर तक रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Shiksha Academy द्वारा Talent Showcase Gala Event में Special Support और Bagzuru Brand के द्वारा बच्चों को Gift Hampers दिए जायेंगे

पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है। अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिसपर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani

उल्‍लेखनीय है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुए आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई।

ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper