पंजाब
Trending

दरबार साहिब में फिसले सुखबीर बादल, टांग में हेयरलाइन फ्रैक्चर

चंडीगढ़ । अकाल तख्त साहिब की तरफ से तनखैया घाेषित किए गए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल बुधवार को दरबार साहिब परिसर में गिर गए, जिससे उनकी टांग में हेयरलाइन फ्रैक्चर आया है। डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर

पंथ विरोधी गतिविधियों के चलते सुखबीर बादल को हाल ही में तनखैया करार दिया गया था। इसके बाद अकाल तख्त साहिब की तरफ से सुखबीर बादल को धार्मिक सजा नहीं सुनाई गई है। जिसके चलते सुखबीर बादल पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा व अन्यों के साथ बुधवार को अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पेश हुए।

ये खबर भी पढ़ें : संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गई फैसले की घड़ी, हैरिस और ट्रंप का इम्तिहान

यहां सुखबीर बादल ने अकाल तख्त साहिब सचिवालय के अधिकारियों से मुलाकात करके जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के नाम अपील की कि उन्हें धार्मिक सजा सुनाई जाए। वह गुरु पंथ की मर्यादा के अनुसार यह सजा भुगतने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर

बताया जाता है कि अकाल तख्त सचिवालय में अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जैसे ही सुखबीर बादल बाहर निकले तभी उनका पांव कुर्सी में उलझ गया और वह गिर गए। इसके बाद भी सुखबीर बादल ने दरबार साहिब में रहे लाेगाें और मीडिया से भी बातचीत की। कुछ समय बाद उनकी टांग सूज गई, जिसके बाद उन्हें अमृतसर के गुरु रामदास अस्पताल में ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : कन्फ्यूजन खत्म! बड़े काम का है गूगल मैप्स का टेक फ्लाईओवर फीचर

डाॅक्टरों ने जांच के बाद उनकी दाहिनी टांग में हेयरलाइन फ्रैक्चर बताया, जिसके बाद सुखबीर बादल को प्लास्टर चढ़ाकर घर भेज दिया गया। डाॅक्टरों ने उन्हें अगले दस दिन तक आराम करने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper