छत्तीसगढ़
Trending

शहीद अरुण केशव सप्रे को पुण्यतिथि पर महापौर ढेबर सहित निगम संस्कृति विभाग ने दी श्रद्धांजलि

  शहीद अरूण केशव सप्रे राष्ट्र के गौरव पुरूष है : महापौर ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे

रायपुर । आज भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे की पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग द्वारा जोन 4 के सहयोग से निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा सभागार में शहीद को सादर नमन करने उनके तैल चित्र के समक्ष रखे गये संक्षिप्त व गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर महापौर  एजाज ढेबर, सभापति  प्रमोद दुबे, छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं नगर निगम की पूर्व महापौर डाॅ. किरणमयी नायक, एमआईसी सदस्य  श्रीकुमार मेनन, शहीद अरूण केशव सपे्र की धर्मपत्नी मध्यप्रदेश महिला एवं समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व संचालक  मीना ताई सप्रे, शहीद के सुपुत्र  रूपेश सप्रे, एक्स आर्मी फाउंडेषन के वेलफेयर आर्गनाईजेशन के कैप्टन  शैलेश शुक्ला, पूर्व सैनिक  दिनेश मिश्रा, संदीप पुरानकर, गौरव पवार, गंगा प्रसाद शर्मा, भरत शर्मा, आर.के. श्रीवास्तव, एन.के. वर्मा, हीरामन मिश्रा, राकेष प्रताप सिंह, आर.के. सोनी,  सामाजिक कार्यकर्ता  उचित शर्मा सहित गणमान्यजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।

महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने कहा कि शहीद पूरे राष्ट्र के लिए गौरव पुरूष होते है। उन्होने मातृभूमि की सेवा करते हुए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। शहीद के स्मरण मात्र से प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक उर्जा शक्ति प्राप्त होती है एवं नागरिक देश के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणाशक्ति शहीद के जीवन से प्राप्त करता है। शहीद अरूण केशव सप्रे न केवल रायपुर और छत्तीसगढ के बल्कि राष्ट्र के गौरव पुरूष है। उनका योगदान सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा।

जानकारी दी गई कि शहीद अरूण केषव सप्रे भारतीय वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर टेस्टिंग पायलट थे। 1971 के भारत और पाकिस्तान के मध्य हुए युद्ध के दौरान युद्धक विमानों को टेस्टिंग कर वायु सेना के लिये तैयार करने की सैन्य सेवा का निर्वहन करने के दौरान वायु सेना के मारूत नामक युद्धक विमान की टेस्टिंग के दौरान हुई आकस्मिक युद्धक विमान दुर्घटना में शहीद अरूण केशव सप्रे का आकस्मिक निधन 21 नवंबर 1971 को हुआ । उनकी मधुर स्मृतियां चिरस्थायी रखने नगर निगम रायपुर के सामान्य सभाहाल में शहीद अरूण केशव सप्रे का तैल चित्र स्थापित किया गया। जहां प्रतिवर्ष नियमित रूप से उनकी जयंती एवं पुण्यतिथि को उनका नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा आयोजन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper