देश-विदेश
Trending

Elon Musk: दिग्गज कारोबारी एलन मस्क एक बार फिर चर्चाओं ,टाइम मैगजीन को टू-डू लिस्ट छापने के लिए सुनाई खरी-खरी

वॉशिंगटन।  दिग्गज कारोबारी एलन मस्क एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार वह अपनी ‘टू-डू लिस्ट’ के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर एक्स के मालिक की ‘टू-डू लिस्ट’ छापी थी। इस पर अब अरबपति ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि यह उनकी चेकलिस्ट नहीं है। ‘मैंने कोई साक्षात्कार नहीं दिया’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क ने कहा, ‘स्पष्ट कर दूं कि मैंने कोई मीडिया साक्षात्कार नहीं दिया है और यह वास्तव में मेरी चेकलिस्ट नहीं है।’ टाइम मैगजीन के दिसंबर संस्करण के कवर शीर्षक में 53 वर्षीय टेक अरबपति की तस्वीर के साथ एक चेकलिस्ट छापी गई।  मस्क की टू-डू लिस्ट में क्या? जिस चेक लिस्ट को टाइम ने अपने कवर पेज पर जगह दी है। उसमें इलेक्ट्रिक वाहन, सबसे अमीर आदमी बनें, ट्विटर खरीदना, रॉकेट लॉन्च करना, रॉकेट वापस लाना, मानव मस्तिष्क चिप, ट्रंप को निर्वाचित करवाना और मार-ए-लागो से काम करने को चेक किया गया है। यानी ये सब काम हो चुके हैं। जबकि सूची में दो ट्रिलियन डॉलर की कटौती और मंगल पर उड़ान भरने को चेक नहीं (यानी ये काम अभी किए जाने हैं) किया गया।

इस लिस्ट के साथ ही लिखा गया है कि मस्क की टू-डू लिस्ट में आगे क्या होगा? मस्क ने कहा, ‘मैं साफ करना चाहता हूं कि मैंने कोई साक्षात्कार नहीं दिया है और वास्तव में यह मेरी चेकलिस्ट नहीं है। मैं इससे हटकर जीवनकाल को बढ़ाने के लिए जीवन को बहुग्रहीय बनाने की कोशिश कर रहा हूं। इसके लिए नीचे दी गई कुछ वस्तुओं की आवश्यकता है।

‘ बता दें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के मालिक एलन मस्क और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी को ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ (सरकारी दक्षता विभाग) का काम सौंपा है। इन उद्योगपतियों का काम सरकार को सलाह देना होगा। डीओजीई सरकार को खर्चों को कम करने, पैसों की बरबादी रोकने से जुड़ी सलाह देगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper