छत्तीसगढ़
Trending

Breaking: भाजपा उम्मीदवार सुनील साेनी के सिर पर सजेगा रायपुर दक्षिण का ताज,  भाजपा कार्यालय में जश्न का माहाैल

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का आज शनिवार की दाेपहर काे परिणाम आ गया है। यहां की जनता ने फिर से भाजपा और सुनील सोनी को अपना विधायक चुना है। वहीं कांग्रेस के वादों को नाकार दिया। इसी के साथ ही बीजेपी का गढ़ बरकरार रहा है। अब रायपुर दक्षिण में  बृजमोहन के बाद बीजेपी के  सुनील सोनी के सिर पर ताज जीत का ताज सेजाेगा। वहीं भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहाैल है।

रायपुर दक्षिण की जनता ने कांग्रेस प्रत्‍याशी पर भरोसा नहीं जताया। जबकि बीजेपी पर यहां पर पिछले तीन सालों से विजयी होती आ रही है। इस उपचुनाव में फिर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है। उल्लेखनीय है कि 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण सीट से कैंडिडेट बनाया था। वे यहां से 2023 में 67719 वोट से जीते थे। वे पहली बार 1990 में इस सीट से विधायक चुने गए थे। तभी से 2023 तक बृजमोहन अजय रहे। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्‍हें रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्‍याशी बनाया। वे यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ की विधानसभा सदस्‍यता से इस्‍तीफा दे दिया। इसके बाद यहां उपचुनाव हुए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper