खेल

आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन बने

नई दिल्ली। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है।

ये खबर भी पढ़ें : घर के वास्तु के मुताबिक किस दिशा में रसोईघर बनाना सबसे ज्यादा शुभ – Pratidin Rajdhani

वहीं, ताजा जारी हुई आईसीसी मेंस टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में फिर से नंबर-1 खिलाड़ी का स्थान हासिल किया है। बुमराह ने अफ्रीका के तेज गेदबाज कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया। बल्लेबाजी रैंकिंग में जायसवाल और कोहली को भी फायदा मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत की 295 रन की प्रभावशाली जीत के दौरान आठ विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता। फॉर्म में चल रहे दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने दो पायदान की छलांग लगाई और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन की कुर्सी हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें : आईसीसी बॉलिंग टेस्ट रैंकिंग में बुमराह नंबर वन बने

इंग्लैंड के खिलाफ लिए थे 9 विकेट

बुमराह पहली बार इस साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट लेने के बाद ICC Test Bowler की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। इसके बाद अक्टूबर में बांग्लादेश के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन के बाद एक बार फिर नंबर वन गेंदबाज बन गए थे, लेकिन हाल के हफ्तों में रबाडा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया था। अब फिर से जसप्रीत बुमराह ने रबाडा को पीछे छोड़ दिया है। बुमराह के 872 प्वाइंट्स हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CHSL Tier 2 Answer Key 2024: ssc.gov.in पर डाउनलोड करें सीएचएसएल टियर एग्जाम आंसर-

बल्लेबाजी में चमके यशस्वी और कोहली
बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतकीय पारी खेल कर दो स्थानों की लंबी छलांग लगाई। वह ताजा जारी हुई ICC Test Batting Rankings में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। जायसवाल ने 161 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया और इसके परिणामस्वरूप टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो स्थान की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

जो रूट पहले स्थान पर
इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 825 भी हासिल की। जायसवाल के अलावा दूसरी पारी में शानदार शतक जमाने वाले विराट कोहली को भी फायदा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : चांदी के पायल के एंसे सुंदर डिज़ाइन जो बच्चो को लगेंगे बेहद सुंदर – Pratidin Rajdhani

विराट कोहली अपने 30वें टेस्ट शतक के बाद 9 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पहले स्थान पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा”के स्नेहिल सृजन- शीत ऋतु – Pratidin Rajdhani

Back to top button
📰 E-Paper