देश-विदेश
Trending

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सीमा सुरक्षा बल के स्‍थापना दिवस पर जवानों को दी शुभकामनाएं

भोपाल । आज रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का 59वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुरक्षा बल के जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि ” विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साहस, शौर्य, सजगता एवं समर्पण के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए जिन जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। “

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button