RADA
टेक्नोलॉजी

December 2024 में किस कंपनी की ओर से किस गाड़ी को किया जाएगा लॉन्‍च

नई दिल्‍ली। भारत में वाहन निर्माता लगातार बिक्री बढ़ाने और खरीददारों को बेहतर विकल्‍प देने के लिए नए वाहनों को लॉन्‍च करते हैं। अगर आप दिसंबर 2024 में भी नई गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस महीने भी तीन नई गाड़ियों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस कंपनी की ओर से किस तारीख को नई गाड़ी को लाया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Honda Amaze 2024 होगी लॉन्‍च

जापानी वाहन निर्माता होंडा कार्स की ओर से भारतीय बाजार में Compact Sedan Car सेगमेंट में Honda Amaze को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी की नई जेनरेशन को चार दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। नई जेनरेशन Honda Amaze 2024 में कंपनी की ओर से कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। इसके एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा। जिसके बाद इसकी संभावित कीमत 7.40 लाख रुपये तक हो सकती है।

Toyota Camry Facelift होगी लॉन्‍च

लग्‍जरी सेडान कार सेगमेंट में टोयोटा की ओर से कैमरी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी के फेसलिफ्ट वर्जन को भी इस महीने लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि किस वाहन को इस महीने लॉन्‍च किया जाएगा, लेकिन 11 दिसंबर 2024 को कंपनी की ओर से एक कार्यक्रम के दौरान नई कैमरी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके डिजाइन में ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसमें तकनीकी तौर पर कुछ बदलाव किए जा सकते हैं साथ ही कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।

Kia Syros को भारत में किया जाएगा लॉन्‍च

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता किआ की ओर से भी इस महीने में एसयूवी सेगमेंट में नई गाड़ी लॉन्‍च की जाएगी। नई एसयूवी को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इसे भारत में आधिकारिक तौर पर 18 से 20 दिसंबर के बीच लाया जाएगा। लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर कुछ टीजर जारी किए गए हैं, जिसमें इसके लुक और फीचर्स की कुछ जानकारी मिली है। इसमें भी Kia EV9 और Kia Carnival की तरह डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें भी कई नए फीचर्स को जोड़ा जाएगा। कंपनी की ओर से इसे आठ से 10 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के आस-पास लॉन्‍च किया जा सकता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका