पंजाब
Trending

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सोमवार को मुख्यमंत्री और सदन के नेता स. भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आआपा) पंजाब के प्रधान एवं रोजगार उत्पति, निपुण विकास मंत्री अमन अरोड़ा की उपस्थिति में चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक और गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्रों से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह पंजाब विधानसभा के सदस्य लाउंज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चब्बेवाल से डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा और गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने विधायक के तौर पर शपथ ली।

विधानसभा के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नव-निर्वाचित विधायकों को हाल ही में हुए उपचुनावों में शानदार जीत के लिए बधाई दी। इस अवसर पर नव-निर्वाचित विधायकों के साथ उनके परिवार के सदस्य और अन्य सम्मानित व्यक्ति भी उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल प्रमुख व्यक्तियों में वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जल संसाधन, खनन और भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक बटाला एवं ‘आआपा’ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, बसी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह, धर्मकोट के विधायक स दविंदर सिंह लाडी ढोस, बल्लुआणा के विधायक स अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, नवांशहर के विधायक नछत्तर पाल, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह समेत राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper