मनोरंजन

नरगिस फाखरी की बहन आलिया गिरफ्तार , एक्स ब्वॉयफ्रेंड की हत्या का है आरोप

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का नाम अचानक से चर्चा में आ गया है। दरअसल एक्ट्रेस अपनी बहन आलिया की वजह से चर्चा में हैं। खबर है कि आलिया ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है।
आलिया पर आरोप है कि उन्होंने न्यूयॉर्क के क्वींस में एक दो मंजिला गैराज में आग लगाई जिससे पीड़ितों में धुएं में सांस लेने में दिक्कत हुई और थर्मल चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। आलिया को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी फिलहाल उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है।

डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने एक बयान में कहा, ‘आलिया ने गलत तरीके से आग लगाकर दो लोगों की जान ले ली, जिससे एक आदमी और औरत आग की लपटों में फंस गए। पीड़ितों की दुखद मौत धुएं के कारण और थर्मल इंजरी से हुई।’

मां ने किया बेटी का बचाव

नरगिस फाखरी ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन उनकी मां ने जरूर आलिया का बचाव किया है। उन्होंने आरोपों पर अविश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है। वह हर किसी का ख्याल रखने वाली इंसान है। उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की है।”
द पोस्ट के अनुसार एडवर्ड, जैकब्स की मां ने खुलासा किया कि जैकब्स और आलिया ने इस दुखद घटना से एक साल पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। ब्रेकअप के बावजूद कथित तौर पर आलिया ने उनका पीछा करना जारी रखा। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि जैकब्स और एटियेन (वर्तमान गर्लफ्रेंड) रोमांटिक रिश्ते में नहीं थे बल्कि सिर्फ दोस्त थे।

नरगिस फाखरी की आने वाली फिल्म

नरगिस फाखरी को रणबीर कपूर के साथ साल 2011 में फिल्म रॉकस्टार में देखा गया था। इस किरदार से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली। एक्ट्रेस फिलहाल हाउसफुल 5 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Back to top button
📰 E-Paper