पंजाब
Trending

पंजाब में सीमा पर पाकिस्तान के चार ड्रोन बरामद  

चंडीगढ़। बीएसएफ ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार ड्रोन और एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसफ प्रवक्ता ने आज बताया कि तरनतारन व अमृतसर जिलों में अभियान चलाकर दो डीजेआई थ्री एस तथा दो डीजेआई माविक थ्री क्लासिक ड्रोन बरामद किए गए।

प्रवक्ता के अनुसार, बरामद किए गए ड्रोन से क्रमश: 541 ग्राम तथा 570 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस बीच गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से एक व्यक्ति को दो किलो 193 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति पाकिस्तान से आए ड्रोन से गिराई गई हेरोइन को लेने सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचा था। बीएसएफ ने तस्कर को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper