पंजाब
Trending

सुखबीर बादल व अन्य धार्मिक सजा भुगतने पहुंचे अकाल तख्त साहिब, बदला चोला  

चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल (बादल) के पूर्व प्रधान और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और बादल सरकार के पूर्व मंत्रियों आज सुबह चोला बदल गया। सभी ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह की कल सुनाई गई धार्मिक सजा का पालन शुरू कर दिया।

आज सुबह सुखबीर बादल सभी नेताओं के साथ अमृतसर स्थित दरबार साहिब पहुंचे। बादल और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा ने सेवादार का चोला पहना। गले में दोषी माफी वाली तख्ती लटकाने के बाद सुखबीर व ढींडसा दरबार साहिब की मुख्य ड्योढी के बाहर हाथों में बरछे लेकर बैठे। अकाल तख्त साहिब के प्रबंधक ने उनकी हाजिरी लगवाई।

अकाली दल के कार्यवाहक अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, दलजीत सिंह चीमा समेत कई नेता वहां मौजूद रहे। सुखबीर ने चाैकीदार की सजा भुगतने के बाद बर्तन साफ करने व जाेड़ाघर में जाकर भी सजा भुगती। सुखबीर बादल के पहली सजा भुगतने के बाद अकाली दल के अन्य सभी नेताओं ने भी आज अपनी धार्मिक सजा भुगतने की शुरुआत की। अन्य नेताओं को यहां के जनता शौचालयों की सफाई करने की सजा दी गई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper