छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर ने की साैजन्य मुलाकात

रायपुर। पूर्व मंत्री विधायक, भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने आज नई दिल्ली में  केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री  नितिन  गडकरी  से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर कुरूद विधानसभा में सड़क कनेक्टिविटी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। साथ ही भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर से विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में कुरूद में एकरेखन फीडर रूट कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया। यह संवाद क्षेत्र के प्रगति पथ को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper