छत्तीसगढ़
Trending

वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

रायपुर । वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री  केदार कश्यप और खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा द्वारा जिले के बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

मंत्रीद्वय ने महिला वार्ड का अवलोकन करते हुए मरीजों से उनका हाल चाल जाना और मरीजों के ईलाज के संबंध में जानकारी लेते हुए चिकित्सकों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर बिपिन मांझी, अपर कलेक्टर, सिविल सर्जन डॉ विनोद भोयर, डीपीएम  राजीव बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक  रूपसाय सलाम,  बृजमोहन देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper