अपराध
Trending

 साइबर पुलिस ने दिल्ली के दो ठगों को रायपुर से किया गिरफ्तार 

रायपुर । रायपुर की साइबर रेंज पुलिस ने दिल्ली के दो साइबर ठगों को रायपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पवन कुमार, दिल्ली के उत्तम नगर और गगनदीप, विकासपुरी के रहने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास से सौ करोड़ से ज्यादा की इनवॉइस जब्त की है। इसमें भारतीय रुपये को डॉलर में बदलकर चीन और थाईलैंड भेजा गया है। इसके अलावा आरोपितों के बैंक खातों से करीब पौने दो सौ करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन की भी जानकारी मिली है। पुलिस ने उनके बैंक अकाउंट से दो करोड़ से अधिक रुपये होल्ड करवाएं करवाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : अभिनेता सनी देओल रामायण में हनुमान के किरदार में नजर आएंगे 

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल ने जानकारी दी कि ठगी की राशि को आरोपित डॉलर में कन्वर्ट कर थाईलैंड की फर्म में ट्रांसफर करते थे। उन्होंने बताया है कि करीब 1 करोड़ 20 लाख डॉलर का इनवॉइस मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : OPPO Find X8 सीरीज़ की बिक्री शुरू: जानिए कीमत, फीचर्स से लेकर लॉन्च ऑफर तक सबकुछ

जिसका विश्लेषण किया जा रहा है।इसके अलावा आरोपितों के खाते से 175 करोड़ रुपये से अधिक के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। जानकारी दी गई है कि आरोपित पवन और गगनदीप ने अपने आधार कार्ड में रायपुर का पता परिवर्तित कराया और इसके आधार पर दो फर्जी कंपनी फ्रिज टेक सोल और जीपी इंटरप्राइजेज बनाई। इस कंपनी के आधार पर उन्होंने अलग-अलग बैंकों में अकाउंट ओपन कराकर आरोपितों ने हांगकांग और थाईलैंड की चार-चार कंपनियों को अमेरिकन डॉलर में ट्रांजेक्शन किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मोटरसाइकिल की चेन को कैसे करें लुब्रिकेंट? आइए जानते हैं सही तरीका

उल्लेखनीय है कि रायपुर के टाटीबंध निवासी रिटायर्ड सरकारी डॉ प्रकाश गुप्ता साइबर ठगी के शिकार हुए थे।फरवरी 2024 में मई 2024 के बीच आरोपितों ने उन्हें लालच देकर उनसे एक आईएसी ऐप डाउनलोड कराया और 11 लाख की ठगी कर ली। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने साइबर पुलिस को इस मामले में जांच के निर्देश दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें : घर में एक से अधिक शिवलिंग रखना चाहिए या नहीं – Pratidin Rajdhani

जो फोन नंबर का इस्तेमाल किया था, पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और रायपुर में दिल्ली के रहने वाले आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : उर्फी जावेद ने मीडिया के सामने चेंज किए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल, फैन्स

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास से 41 बैंक अकाउंट, डालर परचेज इन्वॉयस ,चेक बुक, वन टाइम पासकोड डिवाइस, कंप्यूटर लैपटॉप,पेन ड्राइव,यूपीआई स्कैनर और अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड जप्त किए गए हैं। इन आरोपितों के खिलाफ 10 राज्यों में केस दर्ज है।

ये खबर भी पढ़ें : 16 से कम उम्र  के बच्चे अब नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, जानें किस देश में पारित हुआ विधेयक

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका