विशेष
Trending

महतारी वंदन की राशि से श्रृंगार का समान खरीदती हैं रश्मि पुरी

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही ।  पेण्ड्रा विकासखण्ड के कुदरी गांव की 40 वर्षीय महिला  रश्मि पुरी महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से बहुत खुश हैं। उन्हें हर महिने एक-एक हजार रूपए मिल रहा है। इस राशि का उपयोग रश्मि अपने लिए चुड़ी, बिंदी, श्रृंगार का समान खरीदने और घरेलू खर्च में करती है।

उनके तीन पुत्र है, सभी पढ़ाई कर रहें हैं। पति  उत्तम दास ग्राम कोटवार हैं। रश्मि पुरी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य हैं, जो कि राशन दुकान चलाती हैं। महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। हर महीने एक हजार रूपए मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper