छत्तीसगढ़
Trending

छग विधानसभा : धान खरीद के मुद्दे पर पक्ष व विपक्ष में हुई तीखी नाेंक-झाेंक

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले ही दिन धान खरीद पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। खरीद अव्यवस्था का मुद्दा शून्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाया। बघेल ने कहा कि सरकार ने धान खरीद में ध्यान नहीं दिया। जो व्यवस्था थी उसको बर्बाद कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

मामला उठाते हुए बघेल ने कहा कि खरीद केंदों में बारदाने की कमी है। टोकन में ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में किसान पिस रहे हैं। एक महीने से ऊपर हो गया एक तिहाई ही धान खरीद हो पाई है।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today : सर्राफा बाजार में तेजी , महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज का ताजा रेट

उन्होंने कहा कि राइस मिलर हड़ताल पर हैं, परिवहन हो नहीं रहा है। खरीद केंद्रों में धान जाम है, कई जिलों में धान का उठाव नहीं हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

इसके अलावा भूपेश बघेल ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि सरकार में चलती किसकी है। इस पर टोकते हुए वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल सदन में भाषण न दें।

ये खबर भी पढ़ें : किसी से नहीं चल रहा मलाइका का अफेयर, एक्ट्रेस के करीबी ने बताया

चंद्राकर के ऐसा कहने पर विपक्ष की ओर से जमकर नारेबाजी शुरू हो गई। पक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच जमकर तीखी नोक-झोंक हुई।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper