छत्तीसगढ़

निगम एमआईसी की बैठक में 11 एजेण्डों पर एजेण्डावार चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता एमआईसी सदस्य सर्वश्री ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, रितेश त्रिपाठी, सुन्दरलाल जोगी, समीर अख्तर, सहदेव व्यवहार, आकाश तिवारी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चन्नावार, श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यु.एस. अग्रवाल, निगम सचिव एवं अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, सभी उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, सभी विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई । एमआईसी की बैठक में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत निर्धारित 11 एजेण्डों पर एजेण्डावार चर्चा एवं विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को दिये गये।

Back to top button
📰 E-Paper