RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में गूंजा रायपुर के बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण का मुद्दा, मंत्री ने की जांच कराने की घाेषणा

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज मंगलवार को सत्ता पक्ष के भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से सवाल किया कि बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण में किस-किस मद से राशि खर्च हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा में जवाब देते हुए मंत्री अरुण साव ने बताया कि सभी कार्य स्मार्ट सिटी से हुआ है। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि पर्यटन मंडल, नगर निगम और स्मार्ट की राशि खर्च हुई है, इस मामले की जांच कराई जाए।अजय चंद्राकर ने बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि बूढ़ातालाब में किन-किन मदों का इस्तेमाल हुआ। एजेंसी कौन-कौन थी। उन्होंने पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की जानकारी मांगी। मंत्री साव ने इसके जवाब में कहा कि यहां 35.07 करोड़ के 30 कार्य स्वीकृत हुए थे। 29 कार्य पूर्ण हो गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर एक को पहले बंद किया गया। अजय चंद्राकर ने इस पर आपत्ति जताई और फिर से सवाल दोहराया। इस पर मंत्री साव ने कहा कि सभी मद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट अजय चंद्राकर ने कहा कि इसमें अलग -अलग मद का इस्तेमाल हुआ है। आपने कई कामों को पूरा बताया है, लेकिन अभी भी अधूरे हैं। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि बूढ़ातालाब में तीन एजेंसियों ने काम किया। स्मार्ट सिटी कह रहा है कि काम पूरा हुआ है तो 6 करोड़ का फौव्वारा चालू क्यों नहीं हो पाया। एक तालाब के अंदर तीन एजेंसियों ने काम किया, लेकिन काम अपूर्ण है। तीनों एजेंसियों ने क्या-क्या काम करवाएं हैं। इसकी जांच कराएंगे क्या? मंत्री ने इस पर जांच कराने की घोषणा की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका