पंजाब
Trending

आंदोलनरत किसान आज पंजाब में 48 स्थानों पर रोकेंगे ट्रेनें 

चंडीगढ़ । हरियाणा-पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी में आंदोलनरत किसानों ने आज पंजाब में 48 स्थानों पर तीन घंटे तक ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। रेल रोको आंदोलन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। किसानों की इस घोषणा से पुलिस, रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीमें सतर्क हो गई हैं।

रेल रोको आंदोलन पर किसान संगठन एकमत नहीं है। आज के आंदोलन से कई किसान संगठनों ने दूरी बना ली है। किसानों के विरोध के मुख्य केंद्र पंजाब का अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर आदि जिले रहेंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि रेल रोको आंदोलन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बीच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर आज संयुक्त बैठक बुलाई गई है। इसमें आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा। पंजाब सरकार ने 19 दिसंबर को चंडीगढ़ में किसान संगठनों की बैठक बुलाई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button