छत्तीसगढ़
Trending

मोतीबाग पानी टंकी से 24 घंटे और सात दिन पेयजल आपूर्ति जल्द

कार्यपालन अभियंता ने 80 एमएलडी प्लांट में तकनीकी तैयारियां तेज की

 रायपुर।  रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की लोकहितेषी योजना के तहत मोतीबाग जलागार से शीघ्र रहवासियों को 24 घंटे और सात दिन  पेयजल आपूर्ति सुविधा उपलब्ध करवाए जाने नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जल विभाग द्वारा रावणभाठा फिल्टरप्लांट में नए 80 एमएलडी प्लांट में तकनीकी तैयारियां निरन्तर तेजी से प्रगति पर हैँ।

आयुक्त के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता जल  नर सिंह फरेन्द्र ने फिल्टरप्लांट में नए 80 एमएलडी प्लांट का निरीक्षण कर तकनीकी तैयारियों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. कार्यपालन अभियंता ने प्लांट में पानी की गुणवत्ता सहित वाल्व का परीक्षण किया। कार्यपालन अभियंता ने वर्षाऋतु उपरांत प्लांट में लेथ, फिल्टर बेड की सफाई के कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं प्रतिदिन वहाँ स्थित लैब में पानी के नमूनों की जाँच के कार्य का निरीक्षण किया। 

जानकारी दी गयी कि आयुक्त की अध्यक्षता में वायु गुणवत्ता मॉनिटरिंग सेल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड भाठागांव, एम्स अस्पताल टाटीबंध, भनपुरी मुख्य मार्ग में नगर निगम रायपुर के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उपचारित जल का पानी टैंकर की सहायता से मुख्य मार्गो में वायु गुणवत्ता सुधारने एवं पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण की दृष्टि से एसटीपी में उपचारित जल का छिड़काव सुव्यवस्थित तौर पर प्रतिदिन किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही का निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग निगम आयुक्त के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट द्वारा की जा रही है। 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper