RADA
छत्तीसगढ़
Trending

ठाकुर प्यारेलाल सिंह और हरि सिंह ठाकुर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  किरण सिंहदेव एवं विधायक राजेश मूणत ने दी आदरांजलि

रायपुर। आज त्यागमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जयन्ती पर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इतिहासकार, साहित्यकार हरि सिंह ठाकुर का सादर नमन नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में निगम जोन क्रमांक 5 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के जीईमार्ग में छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी परिसर में स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर रखा गया। रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत ने छत्तीसगढ़ बुनकर सोसायटी परिसर स्थित त्यागमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह के प्रतिमा स्थल को भव्य, गरिमायुक्त स्मारक बनाने 25 लाख रूपये देने की घोषणा की। वहीं रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार के परिसर में त्यागमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की नई प्रतिमा स्थापना हेतु आवश्यक पहल एवं करने की घोषणा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक  किरण सिंहदेव ने रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत और रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू को त्यागमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्य मधुर स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने आवश्यक राशि सहयोग के तौर पर देने की घोषणा किये जाने पर हार्दिक धन्यवाद दिया।  किरण सिंहदेव ने कहा कि त्यागमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की पुण्य मधुर स्मृतियाँ चिरस्थाई बनने से उनके जीवन से सभी नागरिकों को सकारात्मक प्रेरणाशक्ति प्राप्त होगी। त्यागमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयन्ती पर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इतिहासकार, साहित्यकार हरि सिंह ठाकुर को प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक  किरण सिंहदेव, रायपुर पश्चिम विधायक  राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू, निगम नेता प्रतिपक्ष  मीनल चौबे, ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के पार्षद एवं निगम एमआईसी सदस्य  ज्ञानेश शर्मा, निगम उप नेता प्रतिपक्ष  मनोज वर्मा,  वीरेन्द्र देवांगन निगम के पूर्व पार्षद  दिलीप यदु,  जगदीश आहूजा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उतराधिकारी संगठन के  आशीष सिंह ठाकुर,  मुरली मनोहर खंडेलवाल, त्यागमूर्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साहित्यकार, इतिहासकार  हरि सिंह ठाकुर के परिवारजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ता  अशोक पाण्डेय, नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता  लाल महेंन्द्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जनों, गणमान्यजनों, आमजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह को उनकी जयन्ती पर सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इतिहासकार, साहित्यकार हरि सिंह ठाकुर को प्रतिमा स्थल पर उनका सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका