पंजाब
Trending

एसजीपीसी अध्यक्ष ने दरबार साहिब में जूते पॉलिश और बर्तन साफ कर सजा पूरी की 

 पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर को अपशब्द बोलने पर मिली सजा

चंडीगढ़ । शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक की पूर्व अध्यक्ष के विरूद्ध की गई टिप्पणी से विवादों में घिरे एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बुधवार को दरबार साहिब में जूते पॉलिश करके अपनी धार्मिक सजा पूरी की।

हरजिंदर सिंह धामी ने एक साक्षात्कार के दौरान बीबी जागीर कौर के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते महिला आयोग ने भी धामी को नोटिस जारी करते हुए तलब किया था। धामी ने महिला आयोग में पेश होकर अपने बयान भी दर्ज करवाए और बीबी जागीर से सार्वजनिक माफी भी मांगी। इसके बावजूद एसजीपीसी अध्यक्ष ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह को पत्र लिखकर घटनाक्रम काे लेकर माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें जो भी सजा दी जाएगी वही स्वीकार होगी।

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के आदेशानुसार एसजीपीसी अध्यक्ष बुधवार को पंज प्यारों के समक्ष पेश हुए। पंज प्यारों की तरफ से हरजिंदर सिंह धामी को एक घंटा जोड़ा घर (बूट पाॅलिश), एक घंटे लंगर हाल में बर्तन साफ करने की सेवा के साथ-साथ पांच जपुजी साहिब के पाठ करने के उपरांत पांच सौ रुपये की देग सेवा करवाने के आदेश जारी किए। धामी ने पंज प्यारों के आदेश का पालन करते हुए दरबार साहिब में जोड़ा घर, लंगर हाल में अपनी सजा पूरी की।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper