टेक्नोलॉजी

Realme 14 Pro 5G सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा

नई दिल्ली। Realme 14 Pro 5G सीरीज जनवरी 2025 में भारत में लॉन्च होने वाली है। इसके लॉन्च से पहले, चीनी स्मार्टफोन मेकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपकमिंग स्मार्टफोन लाइनअप के कई फीचर्स को टीज किया है। Realme 14 Pro 5G सीरीज 1.5K डिस्प्ले से लैस होगी। इसके अलावा, ये भी कंफर्म किया गया है कि यह एक ऑप्शन के तौर पर Suede Grey कलरवे में आएगा। खासतौर से लाइनअप में दो मॉडल- Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ के शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच, कंपनी ने भारत में आने वाले Realme 14x 5G के कई फीचर्स को भी टीज किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इस सूट को पहनकर शादी तो आपसे नजरें नहीं हटा पाएंगे लोग – Pratidin Rajdhani

Realme 14 Pro 5G Series के फीचर्स

X (पूर्व में Twitter) पर एक पोस्ट में Realme India ने अपकमिंग Realme 14 Pro 5G सीरीज के कई फीचर्स की जानकारी दी है। इसमें 1.6mm बेजेल्स, 42-डिग्री कर्वेचर और 3,840Hz PWM डिमिंग के साथ क्वाड-कर्व्ड 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की पुष्टि की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : 20 लाख रुपये के अंदर ADAS फीचर वाली गाड़ियां

रियलमी का कहना है कि उसकी 14 Pro 5G सीरीज में 6,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी ने स्मार्टफोन के एक कलर ऑप्शन की भी पुष्टि की है। इसे साबर ग्रे कलरवे में पेश किया जाएगा जिसमें वीगन लेदर फिनिश है।

 ये खबर भी पढ़ें : टॉस द कॉइन और जंगल कैंप्स इंडिया की स्टॉक मार्केट में एंट्री

स बीच, कंपनी ने भारत में आने वाले Realme 14x 5G को भी टीज़ किया, जिसके लिए कंफर्म किया गया है कि ये 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा। स्मार्टफोन में IP69 रेटिंग भी होगी। जो फोन को हाई-प्रेशर वॉटर जेट और स्टीम से सुरक्षा प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें : रियलमी का ये Ultra फोन भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

कलर बदलने वाला डिजाइन

Realme 14 Pro 5G सीरीज में कलर बदलने वाला बैक पैनल दिए जाने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने हाल ही में कोपेनहेगन में एक मीडिया इवेंट में अपनी कोल्ड-सेंसिटिव टेक्नोलॉजी भी दिखाई। दावों के मुताबिक, तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर रियर कवर का कलर बदल जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी संत गुरू घासीदास

जब Realme 14 Pro 5G सीरीज के फोन्स 16 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तापमान के संपर्क में आते हैं, तो इसका कलर पर्ल व्हाइट से वाइब्रेंट ब्लू में बदल जाता है। तापमान बढ़ने पर ये कलर बदल देता है।

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीजन में खूबसूरत सब्यसाची लुक, लोग सिर्फ आपको देखेंगे – Pratidin Rajdhani

रियलमी का कहना है कि उसके अपकमिंग स्मार्टफोन नॉर्डिक इंडस्ट्रियल डिजाइन स्टूडियो वैल्यूर डिजाइनर्स के साथ मिलकर बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – प्रेम राग – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका