RADA
टेक्नोलॉजी

मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ाने के 5 तरीके

नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने के लिए मिल रही है। जिसकी वजह से मोटरसाइकिल से अच्छा माइलेज हासिल करना प्राथमिकता बन गई है। हम अपनी बाइक चलाने का आनंद लेते हैं, लेकिन वह उम्मीद के अनुसार माइलेज नहीं देती है। जिसकी वजह से राइडर कई बार निराश भी होते हैं। खासकर वह लोग जो रोजाना 25-30 किलोमीटर तक का सफर करते हैं। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि आप अपनी मोटरसाइकिल का माइलेज किस तरह से बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : एक चम्मच शहद रोजाना खाने से मिलते हैं बहुत फायदे

1. कार्बरेटर को रीट्यून करें
कार्बरेटर को रीट्यून करने से आपकी बाइक का माइलेज बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आपकी बाइक का माइलेज कम है तो उसके कार्बोरेटर सेटिंग्स को जरूर चेक करें। अगर उसमें किसी तरह की खराब दिखाई देता है तो मैन्युअल या इलेक्ट्रॉनिक श्राप से रीट्यून करें। इससे इंजन का परफॉर्मेंस अच्छा होने के साथ ही माइलेज भी बेहतर हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स अब उठा सकते हैं ChatGPT का फायदा

2. फालतू में फ्यूल बर्बाद न करें
अगर आपको ट्रैफिक सिग्नल पर 20 सेकंड से ज्यादा देर तक खड़ा रहना पड़े तो बाइक के इंजन को बंद कर दें। अगर आप इंजन को ऑन करके रखते हैं तो फ्यूल बर्बाद होता है। खासतौर पर शहरों में जहां पर रूक-रूक कर चलता है।

ये खबर भी पढ़ें : 20 लाख रुपये के अंदर ADAS फीचर वाली गाड़ियां

3. टायर का प्रेशर चेक करें

बाइक के टायर प्रेशर को हमेशा सही रखना चाहिए। बाइक निर्माता कंपनी के द्वारा बताए गए एयर प्रेशर को हमेशा बनाकर रखना चाहिए। वहीं, अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं पेट्रोल पंप पर टायर में एयर प्रेशर को जरूर चेक करें।

ये खबर भी पढ़ें : Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

4. मोटरसाइकिल को साफ रखें
आपको अपनी बाइक को नियमित रूप से साफ रखना चाहिए। इस दौरान बाइक के चलने वाले सभी पार्ट को लुब्रिकेट जरूर करें। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है और परफॉर्मेंस बना रहता है। जिसकी वजह से आपकी बाइक अच्छा माइलेज देती है।

ये खबर भी पढ़ें : तीसरे सप्ताह में ‘पुष्पा-2’ की कमाई में आई कमी

5. मॉडिफिकेशन से बचें
जब भी बाइक को डिजाइन किया जाता है उसे बनाने वाले इंजीनियर उसके एयरोडायनामिक दक्षता का ध्यान रखते हैं। यह बाइक की परफॉर्मेंस को बनाए रखने में मददगार होते हैं। इसलिए बाइक पर मॉडिफिकेशन करवाने से बचना चाहिए। इससे न केवल एयरोडायनामिक प्रभावित होता है बल्कि माइलेज पर भी असर पड़ता है।

ये खबर भी पढ़ें :Breaking :सांसद  बृजमाेहन  अग्रवाल  ने  परिवार  के  साथ  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र  माेदी  से की  साैजन्य  मुलाकात 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • आपको तेज गति से बाइक चलाने से बचना चाहिए।
  • बाइक को अचानक ब्रेक लगाकर नहीं रोकना चाहिए।
  • बाइक के गियर का सही से इस्तेमाल करें।
  • बाइक की नियमित रूप से सर्विस करवाएं।

ये खबर भी पढ़ें : प्रदेश के पर्यटन को मिली नई पहचान : मधेश्वर पहाड़ को मिला शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति शिवलिंग होने का गौरव

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका