अपराध
Trending

दुर्ग के भिलाई में बीती रात आरक्षक के बेटे पर हमला, उपचार के दाैरान माैत

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में बीती रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपितों ने युवक को दौड़ा दौड़ाकर इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। घटना कसारीडीह सिविल लाइन की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी केशव कोसले ने आज साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे कसारीडीह सिविल लाइन में रहने वाले आरक्षक के बेटे की हत्या हुई है। चेतन साहू (21 वर्ष ) और तुलेश साहू एक ही युवती से प्रेम करते थे, युवती अभी अंबिंकापुर में रहती है। प्रेम-प्रसंग की वजह से दोनों युवकों में विवाद की स्थिति बनी। थाना प्रभारी केशव कोसले ने आगे बताया कि “रात में चेतन सिविल लाइन पहुंचा था, जहां बदमाश युवकों ने प्लानिंग के साथ सिविल लाइन में उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों के हाथ में डंडा ,. उसी डंडे से चेतन को दाेडा़-दाैड़ाकर मारने लगे। युवक ने खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाश युवकों ने डंडे से उसके सिर पर कई वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई , आस-पास के लाेगाें ने युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल की जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। मामले में पांच संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका