RADA
मनोरंजन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाया पुष्पा 2 का जादू

नई दिल्ली। तेलुगु एक्शन ड्रामा पुष्पा 2 द रूल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। सुकुमार ने इस फिल्म को बनाने में तीन साल का वक्त लिया और जब इसे पर्दे पर उतारा तो इसने धमाल मचा दिया। सुकुमार के निर्देशन की तारीफ के साथ-साथ अल्लू अर्जुन भी दुनियाभर में छा गए हैं। भारत में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली यह फिल्म विदेशों में भी राज कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज

पुष्पा द राइज की सफलता के तुरंत बाद ही पुष्पा 2 की घोषणा कर दी गई थी। उसी वक्त से लोग लाल चंदन के स्मग्लर पुष्पाराज को फिर से बड़े पर्दे पर देखने की राह तक रहे थे। लंबे इंतजार के बाद फिल्म को 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। पुष्पा 2 के आते ही सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पसीने छूट गए। जिसने हफ्तों में कमाया, उतना पुष्पा 2 ने चंद दिनों में ही हासिल कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

25वें दिन पुष्पा 2 का कलेक्शन

भारत में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पुष्पा 2 दुनियाभर में जमकर कमआई कर रही है। इस फिल्म ने 25 दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर एक जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजयन के मुताबिक, पुष्पा 2 ने चौथे रविवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 18.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस लिहाज से पुष्पा 2 का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1709.63 करोड़ रुपये हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

इन फिल्मों को चटाएगा धूल

मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी पुष्पा 2 इस वक्त तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म है। दूसरे पायदान पर 7 साल से बाहुबली 2 राज कर रही है, जिसने वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ रुपये (IMDb के मुताबिक) का कलेक्शन किया था। वहीं, टॉप पर आमिर खान की दंगल है, जिसने 2024 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि पुष्पा 2 इन टॉप 2 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

ये खबर भी पढ़ें : राहा कपूर ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान

टक्कर में हैं ये फिल्में

पुष्पा 2 को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में टक्कर दे रही हैं, लेकिन कोई भी अल्लू अर्जुन की फिल्म से आगे नहीं बढ़ पा रही है। 20 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने बीते रविवार को जहां मुफासा द लायन किंग ने भारत में 11 करोड़ रुपये करीब का बिजनेस किया है, वहीं बेबी जॉन ने 4.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दूसरी ओर पुष्पा 2 है जिसने 25वें दिन भारत में इन दोनों से ज्यादा 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका