छत्तीसगढ़
Trending

कराेड़ाें के घाेटाले मामले में पूर्व आबकारी मंत्री लखमा से आज ईडी करेगी पूछताछ

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 2500 करोड़ के घोटाले मामले में कांग्रेस के पूर्व आबकारी विभाग के मंत्री रहे कवासी लखमा, बेटे हरीश और उनके दो अन्य सहयोगियों से आज साेमवार को ईडी कार्यालय में पूछताछ होगी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने शनिवार को इनके आधा दर्जन से अधिक ठिकानों में छापेमारी के बाद सभी को समन दिया था। इस छापेमारी में ईडी अफसरों ने कई कागजी और डिजिटल सबूत जब्त किए हैं। इनमें सभी के मोबाइल भी शामिल हैं।

ईडी अधिकारियाें से प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर एक्सपर्ट की मदद से जब्त मोबाइल को डी कोड कर लिया है और आज उसी आधार पर पूछताछ की जाएगी। ईडी अधिकारी घोटाले की रकम में कवासी की हिस्सेदारी और उसके निवेश में बेटे, सुकमा पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, ठेकेदार राजभुवन भदौरिया के जरिए निवेश या अन्य किसी को वितरण के संबंध में पूछताछ करेगी।

उल्लेखनीय है कि ईडी अपने पूर्व के ईसीआईआर में कह चुकी है कि कवासी को करीब दो वर्ष तक हर माह 50-50 लाख रुपये मिलते थे। शनिवार को इसी सिलसिले में ईडी अफसरों ने कवासी से 10 घंटे से अधिक पूछताछ की थी। इसी सिलसिले में पूर्व में दिए गए कई समन के बाद भी कवासी के पूछताछ में सहयोग न किए जाने से ईडी ने दबिश दी थी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper