मध्यप्रदेश
Trending

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

 अशाेकनगर । अशोकनगर में गुरुवार को गरिमा पेट्रोल पंप के पास, रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस काे प्रारंभिक पड़ताल में युवक की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने शव काे भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : नशे में लड़खड़ाकर धड़ाम से गिरीं मौनी रॉय,वीडियो हुआ वायरल

ये खबर भी पढ़ें : हेल्दी रहने के लिए WHO ने कुछ टिप्स शेयर किए

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह रेलवे ट्रेक के किनारे खेत की ओर घूमने गए लोगों ने झाड़ियों में शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लाेगाें ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें : टीवीएस जुपिटर 110 2025, एक स्टाइलिश स्कूटर हुआ लॉन्च – Pratidin Rajdhani

सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के पास से खून से रंगे पत्थर और डंडा मिला है। आशंका है कि उसी से युवक की हत्या हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम 2 का आ गया है नया सीज़न! क्या है नया इस बार – Pratidin Rajdhani

थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान ने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल के आसपास 2 किलोमीटर के दायरे में सर्चिंग कर रही है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष होने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें : दिन का एक गाजर खाएं और देखें कमाल के फ़ायदे – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper