छत्तीसगढ़
Trending

 बस स्टैंड के पास मिली खून से सनी लाश, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा । कोरबा जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगूरडीह गांव के पास सड़क किनारे स्थित बस स्टैंड होटल के पास देर रात एक शख्स की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर कई धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी भूषण एक्का सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि मृतक की शिनाख्त राम कुमार राठिया (उम्र 45 साल) के रूप में हुई है, जो कि डेंगूरडीह का रहने वाला था। मौके पर मामले की जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है। पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि राम कुमार की शादी को 22 साल हो चुके थे और वह मजदूरी का काम करता था। राम कुमार की पहली पत्नी अंगूरी बाई किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भागकर शादी कर चुकी थी। उसका एक लड़का भी है, जो अपने पिता के साथ रहता था। आसपास के लोगों ने राम कुमार को आखिरी बार शुक्रवार की शाम सड़क किनारे होटल के पास घूमते हुए देखा था। जहां कुछ देर बाद उसकी खून से सनी लाश मिली। घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई, यह आसपास के किसी व्यक्ति को पता नहीं है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका