उत्तराखण्ड
Trending

फेयरवेल पार्टी पर युवकों ने मचाया हुड़दंग, 70 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार । भेल क्षेत्र में अज्ञात युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। कारों से खतरनाक स्टंट किए और जमकर हवाई फायरिंग भी की। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मामले का संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने करीब 70 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात युवकों की पहचान की जा रही है।


बताया जा रहा है कि हुड़दंग मचाने वाले युवक रानीपुर के एक नामी स्कूल के छात्र हैं। तीन दिन पहले उन्होंने सिडकुल स्थित एक होटल में फेयरवेल पार्टी मनाई गई, उसके बाद युवक कार लेकर सड़क पर चल पड़े और भेल क्षेत्र में जमकर स्टंटबाजी की। युवकों ने कारों से स्टंट करने के साथ ही हवाई फायरिंग भी की। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस को एक्शन लेने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद एसआई देवेंद्र पाल की तरफ से 70 हुड़दंगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि खुलेआम फायरिंग करने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन किया गया। काफिला लेकर उत्पात मचाने से आमजन की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हुआ।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल भी नहीं करने दिया जाएगा। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper