टेक्नोलॉजी
Trending

Citroen Basalt को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने किस वेरिएंट के दाम कितने बढ़ाए, पढ़ें पूरी खबर

 नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में फ्रांस की वाहन निर्माता Citroen की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से कूप एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Citroen Basalt की कीमतों को बढ़ा दिया है। नए साल में कंपनी ने इस कूप एसयूवी के किस वेरिएंट में कितनी कीमतों (Citroen Price Hike) को बढ़ाया है। अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Citroen Basalt
Coupe SUV के तौर पर सिट्रॉएन की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी बेसाल्‍ट की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। कंपनी की ओर से नए साल के शुरू होते ही इसकी कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
यह भी पढ़ें- Citroen कर रही Electric Basalt लाने की तैयारी, टेस्टिंग के दौरान हुई स्‍पॉट, मिलेगी Tata Curvv EV को चुनौती
दिसंबर में दी थी जानकारी

सिट्रॉएन की ओर से दिसंबर 2024 में ही कीमतों को बढ़ाने की जानकारी दे दी गई थी। कंपनी के मुताबिक कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। लेकिन सभी वेरिएंट्स की कीमतों को नहीं बढ़ाए जाने की घोषणा पहले ही की गई थी। कंपनी के मुताबिक इनपुट कॉस्‍ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी और एक्‍सचेंज कॉस्‍ट में भी बदलाव के कारण जनवरी 2025 में कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से ऑफर किए जाने वाले बेस वेरिएंट 1.2 लीटर वाले नेचुरल एस्पिरेटिड You की कीमत में 26 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैक्‍स मैनुअल और ऑटोमैटिक की कीमतों में 21 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं टर्बो पेट्रोल मैक्‍स की कीमत में 17 हजार रुपये, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल प्‍लस मैनुअल और ऑटोमैटिक की कीमतों में 28 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इसके मिड वेरिएंट 1.2 लीटर NA Plus की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper