RADA
छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा ने नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की, रमेश ठाकुर बने रायपुर शहर अध्यक्ष

रायपुर । भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा होनी शुरू हो गयी है। रमेश ठाकुर काे रायपुर शहर अध्यक्ष व श्याम नारंग को रायपुर ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार काे प्रदेश के 15 जिलों में भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। वहीं साेमवार काे 20 जिलों में चुनाव होगा। हालांकि कवर्धा और राजनांदगांव ने सहमति नहीं बनने के कारण इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने ‘संगठन पर्व 2024’ के तहत कई जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें रायपुर शहर के नए जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर और रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष श्याम नारंग बनाए गए हैं। इसकी घोषणा जिला चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने की है। रायपुर जिले के साथ-साथ बीजापुर, कांकेर, दुर्ग, रायगढ़ और सूरजपुर समेत अन्य जिलों के भी जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

रमेश ठाकुर काे रायपुर शहर अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग की ताजपाेशी की गई है। इसके साथ ही भिलाई जिला अध्यक्ष पुरूषोतम देवांगन, दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, बीजापुर जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष लालजी यादव, सूरजपुर जिला अध्यक्ष मुरलीधर सोनी, मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दिवान, बलरामपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह, कांकेर जिला अध्यक्ष महेश जैन, जशपुर जिला अध्यक्ष भरत सिंह, कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा व बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख काे बनाया गया है।

दुर्ग जिले के भिलाई में भाजपा ने जिला अध्यक्ष के नामों की घाेषणा किया गया। जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरूषोतम देवांगन को दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की है। इधर पुरुषोत्तम देवांगन के नाम के ऐलान के साथ ही जश्न शुरू हो गया। गाजे-बजे फूल माला के साथ नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। पुरूषोतम देवांगन का भाजपा में लंबा अनुभव है। उनकी पहचान ज़मीनी कार्यकर्ता के रूप में है। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कई अहम जिम्मेदारी निभायी है। संगठन को मजबूत करने की अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

रायगढ़ से भी जिलाध्यक्ष के नाम की घाेषणा की गई है। अरुणधर दीवान रायगढ़ के नये जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं। रायगढ़ जिला प्रभारी धरमलाल कौशिक रायपुर से जिला अध्यक्ष के नाम का लिफाफा लेकर रायगढ़ पहुंचे थे। मण्डल अध्यक्षों की बैठक के बाद उन्होंने नामों की घोषणा की। वहीं 6 प्रदेश प्रतिनिधि भी नियुक्त किये गये हैं।

भाजपा ने कांकेर जिले की कमान महेश जैन के हाथों सौंपी है। आगामी दिनों में होने वाले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में महेश जैन की अहम भूमिका देखने को मिलेगी। वहीं, पार्टी ने मुरली मनोहर सोनी को सूरजपुर और बीजापुर के लिए घासीराम नाग को जिला अध्यक्ष बनाया है। वहीं बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष के लिए चेमन देशमुख का चुनाव किया गया है।

वहीं बलरामपुर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की भी घोषणा कर दी गयी है। पर्यवेक्षक नंदकुमार नंदे और भाजपा जिला प्रभारी अखिलेश सोनी ने ओमप्रकाश जायसवाल के नाम की घाेषणा जिलाध्यक्ष के रूप में किया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका