छत्तीसगढ़
Trending

नक्सलियों ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए जारी किया प्रेस नोट 

बीजापुर । नक्सलियाें के दक्षिण सब जाेनल के प्रवक्ता समता ने रविवार काे पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें नक्सलियों ने पत्रकार की हत्या की कड़ी निंदा की है और खेद भी व्यक्त किया है। इसके साथ ही पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले पर कहा है कि मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहनता से जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। हम मामले की स्पीडी ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्हाेंने कहा है कि हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर है वह कांग्रेस प्रदेश का पदाधिकारी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button