उत्तराखण्ड
Trending

दुष्कर्म के आरोपी कोच की नौकरी खत्म, सर्टिफिकेट भी होंगे निरस्त

-खेल मंत्री रेखा आर्या ने दुष्कर्म पीड़िता हॉकी खिलाड़ी से मुलाकात की

हरिद्वार । हरिद्वार के रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपित कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गयी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है। इसके अलावा विभाग साई को एक पत्र भेजकर कोच को विभिन्न संस्थाओं द्वारा जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि आरोपित के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके । खेल मंत्री रेखा आर्या ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button