छत्तीसगढ़
Trending

भगवती चरण शुक्ल वार्ड नं – 57 से प्रतिष्ठित समाज सेवी – अमर चंदनानी है भाजपा के प्रबल दावेदार

रायपुर। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़ हो चुकी है । इसी के चलते वार्ड 57 से समाज सेवी अमर चंदनानी ने भाजपा से दावेदारी पेश की है ।

आपको बता दें अमर वर्तमान में छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव हैं व एवं समाज सेवा बेहद सक्रिय हैं । हालांकि वे सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबी भी माने जाते हैं । अब देखने वाला विषय ये होगा की उन्हें भाजपा द्वारा टिकट दी जाती है या नहीं । अमर चंदनानी ने वार्ड क्रमांक 57 भगवती चरण शुक्ल वार्ड (कटोरा तालाब) भाजपा से पार्षद पद की दावेदारी पेश की, उन्होने बताया – मेरा परिवार राजनीतिक एवं व्यासारिक पृष्ठभूमि से जुड़ा है,पूर्व में उनके बड़े भाई पार्षद पद पर रह चुके है।सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते है अमर चंदनानी,बता दे की पार्षद स्थानीय परिषद के संचालन में अपने स्थानीय समुदाय का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने जाते हैं तथा लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले कई प्रमुख निर्णयों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।पार्षद स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए एकमात्र सामुदायिक प्रतिनिधि होते हैं जो स्थानीय क्षेत्रों में और स्थानीय समुदायों की ओर से सार्वजनिक सेवाओं के प्रदर्शन के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराने में सक्षम होते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper