RADA
देश-विदेश
Trending

देश में 10 हजार जीनोम का बायो बैंक जारी, गंभीर बीमारियों के इलाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

नई दिल्ली। केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह गुरुवार को 10 हजार जीनोम के बायो बैंक के डेटा को जारी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने डेटा के आदान-प्रदान के लिए दिशानिर्देश और पोर्टल को भी लॉन्च किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बायो बैंक के डेटा को सरकार, शोधकर्ता, स्टेकहोल्डर इस्तेमाल कर सकेंगे। इस जीनोम डेटा तैयार करने का उद्देश्य देश में अनुवांशिक और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सटीक दवाएं तैयार करना है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश मे खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज भारत ने रिसर्च की दुनिया में एक ऐतिहासिक कदम उठाया। पांच साल पहले जीनोम इंडिया प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। कोरोना से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमारे वैज्ञानिकों ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किया है। अब प्रोजेक्ट का डेटा इंडियन बायोलॉजिकल डेटा सेंटर में उपलब्ध है। यह प्रोजेक्ट बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च विभाग में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर सीएसआई आर के महानिदेशक राजीव बहल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग के सचिव राजेश गोखले सहित कई वैज्ञानिक मौजूद थे।

गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेन्द्रमोदीकेनेतृत्वमें जनवरी, 2020 में भारतीयों की आनुवंशिक जांच व पहचान के लिए जीनोम कार्यक्रम शुरू किया। जिसके तहत अलग-अलग राज्यों में 20 संस्थानों का चयन किया गया। इन संस्थानों ने देशभर में कुल 83 जनसंख्या समूहों की आनुवंशिक जानकारी जुटाई। उन्होंने बीस हजार से ज्यादा नमूने एकत्रित कर दस हजार जीनोम का बायो बैंक बनाया। जीनोम डेटा के क्षेत्र में भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। जीनोम डेटा इकत्रित करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। इस मौके पर उन्होंनेवैज्ञानिकोंसेजीनोमकेनमूनोंकोएकत्रितकरने की संख्या को एक मिलियन तक पहुंचाने का आह्वानकिया।जीनोम कार्यक्रम के तहत भारतीयों की आनुवंशिक जांच व पहचान के लिए अलग-अलग राज्यों में 20 संस्थानों का चयन किया गया। इन संस्थानों ने देशभर में कुल 83 जनसंख्या समूहों की आनुवंशिक जानकारी जुटाई। उन्होंने बीस हजार से ज्यादा नमूने एकत्रित कर दस हजार जीनोम का बायो बैंक स्थापित किया है। कुल 10,074 की संयुक्त जीनोटाइपिंग पूरी हो चुकी है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश गोखले ने कहा कि जीनोम विज्ञान में यह भारत की सबसे बड़ी कामयाबी है। जीनोम-आधारित सटीक दवा विकसित करने की दिशा में यह पहला बड़ा कदम है। भारत विविधताओं का देश है। अबतक करोड़ों आनुवंशिक विविधताओं की पहचान हुई है। इनमें से कई आनुवंशिक वैरिएंट दुर्लभ या अस्तित्वहीन हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। जीनोम डेटा से जटिल बीमारियां का पता लगाकर उसका सटीक इलाक करना संभव हो सकेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका