छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने की निगम लोक कर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा

 सभी प्रगतिरत विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए

रायपुर ।  आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम के सभी जोनों के कार्यपालन अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं की बैठक अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय।

उपायुक्त  राजेश्वरी पटेल, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर की उपस्थिति में लेकर नगर निगम लोक कर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।  आयुक्त ने सभी जोनों के कार्यपालन अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को सभी प्रगतिरत विकास कार्यों को शीघ्र तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने निर्देशित किया है कि विकास कार्यों में नगर निगम की तकनीकी टीम रहकर फील्ड में जाकर विकास कार्य करवाये और नगर निगम मुख्यालय के अधिकारीगण प्रगतिरत सभी विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें, ताकि सभी विकास कार्य समयसीमा में गुणवत्तायुक्त रूप में शीघ्र पूर्ण हों।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका