RADA
पंजाब
Trending

Punjab Breaking News : पंजाब के अमृतसर में एक घर में धमाका, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ । पंजाब के अमृतसर में मंगलवार की सुबह एक मकान में धमाका हुआ है। यह घटना एयरपोर्ट रोड पर स्थित जुझार सिंह एवेन्यू में घर रघबीर कौर नामक महिला में हुई है। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इस बारे में पूछताछ की ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पूरी कालोनी को घेरकर जांच शुरू कर दी है। इसके चलते पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया और घर को बंद करके पुलिस टीम में पड़ताल करने में जुट गई हैं। पुलिस ने बम निरोधक दस्ता, एफएसल की टीमों को भी मौके पर बुलाया है। पुलिस के अनुसार प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अभी पुलिस अधिकारिक ताैर पर इस बारे में कुछ नहीं बाेल रही है।

हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मंगलवार काे एक समाराेह में भाग लेने के लिए अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में पहुंचे हुए हैं। इसके चलते पुलिस के आला अधिकारी अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका