RADA
विशेष
Trending

जलप्रपात रमदहा बना सैलानियों का पसंदीदा स्थल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में स्थित रमदहा जलप्रपात अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यह जलप्रपात मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनकपुर ब्लॉक से करीब 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बहरासी वन परिक्षेत्र में बनास नदी की गोद में बसा यह स्थल हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

ये खबर भी पढ़ें : Philips TAT1169 रिव्यू: कैसे हैं फिलिप्स के ये ईयरबड्स

इस जलप्रपात से लगभग 100 फीट की ऊँचाई से गिरते पानी का मनमोहक दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। चारों ओर फैले घने जंगल, हरियाली, और शांत वातावरण रमदहा जलप्रपात एक मनमोहक पिकनिक स्थल है।

ये खबर भी पढ़ें : लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग पर बोलीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

ठंड और बरसात के मौसम में इसकी सुंदरता अपने चरम पर होती है। तेज धारा, झरने की गूंज, और पानी की धुंध का नजारा प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जलप्रपात तक सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। रमदहा की अनूठी सुंदरता केवल छत्तीसगढ़ के सैलानियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी पर्यटक यहाँ बड़ी संख्या में पहुँचते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

दिसंबर और जनवरी में यह स्थल पिकनिक मनाने वालों का प्रमुख केंद्र है। हर दिन यहाँ आने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। रमदहा जलप्रपात न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका