छत्तीसगढ़
Trending

CGPSC घोटाला : CBI ने विशेष कोर्ट में पेश किया दो हजार पन्नों का चालान

टामन सोनवानी के भतीजे और गोयल के बेटे-बहू पर गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने आज गुरुवार काे चालान पेश किया।सीबीआई की विशेष कोर्ट में PSC के तत्कालीन चेयरमैन कथित मास्टरमाइंड टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के विरुद्ध दो हजार पन्नों का चालान पेश किया गया, जिसमें घोटाले से जुड़े विस्तृत सबूत और आरोप शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : आलिया भट्ट ने थाईलैंड वेकेशन से शेयर की फोटो, बिकिनी में ढाया कहर

सीबीआई द्वारा पेश चालान में CGPSC के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल और उनके परिवार के सदस्यों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मन को तरोताजा कर देगी हरी-भरी वादियों में बहने वाली नरहरा जलप्रपात

टामन सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और साहिल सोनवानी, श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका कटियार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर के खिलाफ भी चालान पेश किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : स्क्विड गेम सीजन 3 अपडेट:नेटफ्लिक्स ने गलती से रिलीज की तारीख – Pratidin Rajdhani

सीबीआई का आराेप है कि इन सभी आरोपियों ने मिलकर सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में धांधली की और चयन प्रक्रिया को प्रभावित किया। परीक्षा में हेरफेर करने के लिए बड़ी धनराशि का लेन-देन किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : DIY कोलेजन है क्या?कुछ बातें जो आपको जाननी चाहिए – Pratidin Rajdhani

सीबीआई  की ओर से पेश किए गए चालान में मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ सबूतों का उल्लेख किया गया हैसीबीआई  अदालत में अब इस मामले की सुनवाई शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें : 124.7cc इंजन के साथ हीरो स्प्लेंडर 125 बनी नई बेस्ट माइलेज बाइक – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper