छत्तीसगढ़
Trending

सुकमा में दो इनामी समेत 3 माओवादी गिरफ्तार 

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना चिंतागुफा क्षेत्र चिंतागुफा पुलिस बल और डीआरजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो इनामी नक्सली समेत कुल 3 माओवादियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार नक्सलियों में से एक नक्सली पर 2 लाख रुपये और एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था ।

सुकमा पुलिस द्वारा शनिवार देर शाम जारी प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार नक्सली साल 2024 में दुलेड़ के पास हुए एक पिकअप वाहन लूटपाट और वाहन में आग लगाने की घटना में शामिल थे।घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में पहले ही अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2025 को थाना चिंतागुफा से जिला बल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी दुलेड़, मेटागुड़ा, एर्रनपल्ली और आसपास के जंगल क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।इस दौरान, दुलेड़ के जंगल क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा, जो बाद में नक्सली निकले।

गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान मड़कम नंदा (इनामी 2 लाख रुपये), कृषि टीम सदस्य, निवासी मड़पे, थाना चिंतागुफा, जिला सुकमा तथा कवासी लखमा (इनामी 1 लाख रुपये), जनताना सरकार सदस्य, निवासी कंचाल, थाना पामेड़, जिला बीजापुरऔर मड़कम नंदा (इनामी 1 लाख रुपये), डीएकेएमएस अध्यक्ष, निवासी कंचाल, थाना पामेड़, जिला बीजापुर के रूप में की गई है। 16 जनवरी 2025 को इन्हें गिरफ्तार कर 17 जनवरी 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका