पंजाब
Trending

किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत में सुधार, अनशन जारी

चंडीगढ़। पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन मंगलवार को 57वें दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच ट्रैक्टर मार्च की रणनीति बनाने के लिए किसानों की बैठकों का दौर भी बॉर्डर पर शुरू हो गया है। चिकित्सीय सहायता लेने के बाद डल्लेवाल की तबीयत में सुधार है। खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल की देखरेख कर रहे डॉक्टरों ने रात को मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा कि शनिवार रात से मेडिकल एड लेने के बाद से अब उनकी सेहत में कुछ सुधार दिख रहा है। जल्द उनके ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आ जाएगी। आठ सीनियर डॉक्टर उनकी देखरेख कर हैं।

डॉक्टरों की कोशिश है कि 14 फरवरी को केंद्र सरकार से होने वाली बैठक से पहले उनकी सेहत में अप्रत्याशित सुधार हो। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि डॉ. स्वयमान सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक डल्लेवाल से खानपान शुरू करने का अनुरोध किया है, ताकि 14 फरवरी को बैठक में वह शामिल हो सकें। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले किसी भी लोक-कलाकार के खिलाफ सरकार ने रंजिशन कार्रवाई की, तो संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper