छत्तीसगढ़
Trending

टीम प्रहरी ने मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा और गोलबाजार क्षेत्र के मार्गो को अतिक्रमण मुक्त कराया

शिक्षण संस्थाओं के समीप नशे के सामान विक्रय पर कारगर रोक लगाने चलेगा अभियान

रायपुर । आज से रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के मार्गो में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान प्रारम्भ हो गया है।
आज अभियान नगर निगम रायपुर के नगर निवेशक  आभाष मिश्रा, डीएसपी  सतीश ठाकुर, सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग  आशुतोष सिंह की उपस्थिति में चलाया गया। राजधानी शहर में मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, गोलबाजार आदि के बाजार क्षेत्रों के मुख्य मार्गो को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया है । टीम प्रहरी का लोकहितकारी अभियान आगे भी सतत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के करकमलों से विगत  20 जनवरी 2025 को राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में टीम प्रहरी अभियान चलाये जाने हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से टीम प्रहरी अभियान का विधिवत शुभारम्भ किया गया था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper