अपराध

शिक्षक की बेटियाें की हत्या करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार 

हाथरस । जिले में शिक्षक की दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाले आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ​जिले के मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता छोटे लाल गौतम की बेटियां सृष्टि और विधि की हत्या उसके भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। इस दौरान बदमाशों की लोकेशन पापरी रोड पर मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपितों के पास से हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

पुलिस ने बदमाशों की पहचान ​चचेरे भतीजे विकास, उसके साथी लालूपाल के रूप में की है। पूछताछ में आरोपित विकास ने बताया कि टीचर के सगे भतीजे सोनेलाल ने पूरे परिवार की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। छोटेलाल गौतम को कोई बेटा नहीं था, वह सोनेलाल की पैतृक जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए पूरे परिवार को मारने की सुपारी दी थी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper