RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में टूटा धान खरीदी का रिकार्ड, आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार

25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, अभी तक 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। अब तक के धान खरीदी में पिछले साल का रिकार्ड टूट गया है। पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। इस वर्ष  24 जनवरी तक हुई धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 25 लाख 13 हजार किसान धान बेच चुके हैं। धान खरीदी के एवज में बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत अभी तक किसानों को 29 हजार 599 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के ये 10 नारे

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 110 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Jalgaon Train Accident: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत

प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथि का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की तहत 24 जनवरी को 30 हजार 762 किसानों से 1.41 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसके लिए 58 हजार 997 टोकन जारी किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका