RADA
खेल

Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में मुंबई की टीम का सामना जम्मू एंड कश्मीर के साथ खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नई Royal Enfield Scram 440 भारत में हुई लॉन्च

पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम की तरफ से ओपनिंग करने यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी। रोहित और यशस्वी मैच में बल्ले से रन बनाने में संघर्ष करते नजर आए और दोनों सस्ते में 4 और 3 रन क्रमश: बना चलते बने। यशस्वी और रोहित ने बल्ले से फ्लॉप खेल दिखाया, लेकिन इस दौरान उन्होंने रणजी ट्रॉफी में एक इतिहास भी रच दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

दरअसल, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए पारी का आगाज किया। इस दौरान मैदान पर कदम रखते ही यशस्वी और रोहित की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। एक ही रणजी ट्रॉफी टीम के लिए ओपनिंग करने वाली वह पहली सक्रिय भारतीय टेस्ट सलामी जोड़ी बन गई।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

भारतीय टेस्ट टीम में भी रोहित और यशस्वी मैच में ओपनिंग करने उतरते है। अब रणजी ट्रॉफी में भी एक ही टीम की तरफ से ये दोनों खिलाड़ी ओपनिंग करने आए। रोहित बल्ले से फ्लॉप ही रहे। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए केवल 3 रन बनाए, जबकि यशस्वी 4 रन बनाकर चलते बने।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

रणजी ट्रॉफी मैच में 17 साल बाद खेलने वाले भारत के पहले कप्तान रोहित शर्मा बन गए हैं। इससे पहले आखिरी कप्तान अनिल कुंबले थे, जिन्होंने 2008 में महाराष्ट्र के लिए मैदान में कदम रखा था।

ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

वहीं, रोहित शर्मा ने आखिरी बार 2015 में रणजी मैच खेला था। उस मैच में यूपी के खिलाफ उन्होंने 113 रनों की शानदार पारी खेली थी।हालांकि, रोहित शर्मा भारत के कप्तान होने के बावजूद मुंबई की टीम की अगुवाई नहीं कर रहे। अंजिक्य रहाणे को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है। अगर बात करें मैच की तो मुंबई की टीम ने 19 ओवर के खेल तक 7 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल (4), रोहित शर्मा (3), हार्दिक (7), अंजिक्य रहाणे (12), श्रेयस अय्यर (11), शिवम दुबे (0), शम्स मुलानी (0)। क्रीज पर फिलहाल खबर लिखें जाने तक शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियन बैटिंग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के ये 10 नारे

रणजी ट्रॉफी 2025 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, कर्ष कोठारी

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका