मध्यप्रदेश
Trending

जबलपुर में देर शाम कार पुलिया से टकराई, तीन की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी थाना क्षेत्र अंतर्गित ग्राम कालादेही के पास शनिवार देर शाम नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे पुणे से प्रयागराज जा रहे कार सवार एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

बरगी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे निवासी नरेश पटेल (50), उसकी पत्नी नीरू पटेल (48) और परिजन विनोद पटेल (50) तथा उनकी पत्नी ​शिल्पा पटेल (47) के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने जा रहे थे। शनिवार की शाम को जब उनकी कार कालादेही के पास पहुंची, चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इस दौरान कार की गति अधिक थी।

ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

लहराती हुई कार तेजी से सड़क से उतरकर पास में एक पुलिया से टकरा गई। चारों गंभीर रुप से घायल हो गए। तेज गति से पुलिया से टकराने के कारण कार के पखच्चे उड़ गए। कार की संरचना क्षतिग्रस्त होकर लगभग टूट गई। टक्क्रर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर बाहर निकलें। घायलों को कार से बाहर निकाला। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस भी आ गई।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

चारों घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही विनोद, शिल्पा और नीरू की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल नरेश को आरंभिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद सिवनी से नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस के ये 10 नारे

बचाव एवं राहत कार्य के दौरान मार्ग पर वाहनों की पंक्ति लग गई। जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। उसके बाद यातायात बहाल हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

पुलिस दुर्घटना में प्रभावित लोगों के महाराष्ट्र में रहने वाले परिजन से संपर्क किया है। तीनों मृतकों के शव को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखा गया है। परिजन के रविवार को सुबह जबलपुर पहुंचने की संभावना है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें : क्या है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के बीच केअंतर

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका